गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 19 -- गाजियाबाद जनपद के 61 गांव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के दायरे में आएंगे। इससे अब इन गांवों का विकास शहर की तरह होगा। ये गांव मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल के किनारे हैं, जो अब तक जिला पंचायत के क्षेत्र में आते थे। जीडीए बोर्ड ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब इसे एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को भेजा जाएगा। जीडीए बोर्ड अध्यक्ष और मेरठ मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में मंगलवार को मेरठ मंडलायुक्त के कार्यालय सभागार में जीडीए की 168वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें 20 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें से 11 को स्वीकृति मिल गईं। दो प्रस्ताव में कुछ संशोधन करते हुए आगामी बोर्ड बैठक में रखने का फैसला लिया गया। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि जनपद के 61 राजस्व गांवों को जीडीए में शामिल किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.