गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, फरवरी 3 -- गाजियाबाद शहर की विभिन्न सोसाइटियों के 15 हजार फ्लैट पर हाउस टैक्स लगाया जाएगा। टैक्स निर्धारण के बाद बिल जारी किए जाएंगे। नए करदाताओं को डीएम सर्किल रेट से हाउस टैक्स देना होगा। निगम सवा लाख फ्लैट पर अब तक हाउस टैक्स लगा चुका है। राजनगर एक्सटेंशन में 50 सोसाइटी हैं। सोसाइटी में 26,143 फ्लैट हैं। इनमें से 24,375 पर टैक्स का निर्धारण हो चुका है। करीब तीन हजार फ्लैट में लोगों ने अब रहना शुरू किया है। क्रॉसिंग रिपब्लिक में 25 सोसाइटी हैं। इनमें 13493 फ्लैट हैं। विजयनगर जोन ने 9646 फ्लैट पर निर्धारण कर दिया था। 4847 फ्लैट पर टैक्स निर्धारण नहीं हुआ है। इन फ्लैट में लोगों ने रहना शुरू कर दिया है। इन सभी से हाउस टैक्स वसूला जाएगा। मोहननगर, वैशाली, वसुंधरा आदि जगह पर बने फ्लैट में भी हाउस टैक्स लगाया जाएगा। आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.