गाजियाबाद, अप्रैल 20 -- गाजियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौर ने अपनी पहली ही बैठक में थाना प्रभारियों को चेतावनी देकर सतर्क कर दिया है। साथ ही शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मान से पेश आने कहा है। इसके अलावा एक सुविधा लोगों के घरों में पहुंचाने का आदेश दिया है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि गाजियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मान से पेश आने, तुरंत एफआईआर दर्ज करने और व्यक्तिगत रूप से उनके घरों पर एफआईआर की प्रतियां उपलब्ध कराने के लिए कहा है। गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को दर्ज एक दर्जन से अधिक एफआईआर की कॉपी सीधे शिकायतकर्ताओं के घरों तक पहुंचाईं। नवनियुक्त पुलिस आयुक्त (सीपी) जे रविन्द्र गौर 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने पुलिस को शिकायतकर्ताओं के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.