गाज़ियाबाद, नवम्बर 24 -- गाजियाबाद। कोरवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल(सेवानिवृत्त)टीपी त्यागी को हिंदू रत्न से सम्मानित किया गया है। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच ने रविवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन एवं हिंदू रत्न अवॉर्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया, जहां टीपी त्यागी को सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल ने किया। इस दौरान टीपी त्यागी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि विश्व मंच पर पीओके को पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मुक्त कराने, बलूच लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा, तथा बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने पर स्पष्ट कार्रवाई की मांग उठाई जाए। त्यागी ने कहा क...