गाजियाबाद, दिसम्बर 19 -- गाजियाबाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 350 अत्याधुनिक कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम ने कैमरे लगाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। जनवरी तक कैमरे लगाने का काम पूरा हो जाएगा। पुलिस नगर निगम के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटी है। इसके लिए नगर निगम शहर में हर प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगा रहा है। इससे पहले निगम ने डेढ़ हजार से ज्यादा निजी सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा है। यह सभी कैमरे लोगों के घर के बाहर, प्रतिष्ठान, मॉल आदि जगह लगे हैं। कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा निगम ने शासन को शहर में 350 सीसीटीवी कैमरे लगाने की डीपीआर भेजी थी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कैमरे लगाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि नगर न...