मुंबई, अगस्त 12 -- बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस से पूछा है कि आखिर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट (CPM) को गाजा युद्ध को लेकर शहर में प्रदर्शन की इजाजत क्यों नहीं दी गई। जस्टिस रवींद्र वी घुगे और जस्टिस गौतम अंखाड़ की बेंच ने पुलिस से कहा कि इसी तरह के प्रदर्शन की इजाजत पुणे में दे दी गई थी। बेंच ने कहा, यह हमारे देश की नहीं बल्कि किसी और देश की समस्या है इसके बावजूद वे प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसमें आखिर समस्या क्या है। अगर पुणे में इजाजत दी जा सकती है को मुंबई में भी दी जा सकती है। दरअसल वामपंथी दल मुंबई के आजाद मैदान में एक प्रदर्शन करना चाहते थे। गाजा में चल रह युद्ध और सीजफायर की मांग को लेकर वे दुनियाभर के संगठनों का साथ देने के लिए एक रैली करना चाहते थे। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि न...