नई दिल्ली, जनवरी 6 -- बच्चों की बेहतर ग्रोथ के लिए माता-पिता हर चीज उन्हें खिलाने की कोशिश करते हैं। बच्चे की हाइट, वेट, ग्रोथ अच्छे से हो इसके लिए माता-पिता के जीन्स भी जिम्मेदार होते हैं लेकिन उनका खान-पान भी ग्रोथ-हाइट बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। बच्चों की डॉक्टर स्वाति मिश्रा का कहना है कि बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उनकी डायट में कुछ चीजों को जरूर शामिल करें और जंक फूड को कम करें। अगर बच्चे हेल्दी खाते हैं, तो उनकी ओवरऑल ग्रोथ बेहतर होती है। अगर बच्चा बाहर की चीजें खाने लगा है, तब भी किसी तरीके से इन चीजों को उसे जरूर खिलाएं। इससे न सिर्फ बच्चे की हाइट अच्छी होगी बल्कि उसकी ग्रोथ अच्छी होने लगेगी। चलिए बताते हैं ये कौन से फूड्स हैं।हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों को क्या खिलाएं 1- दाल- हर भारतीय घर में दाल बनती है और ये बच्चों के लिए...