गोरखपुर, अगस्त 10 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। नौसढ़ चौकी से कुछ दूरी पर उचक्कों ने चार पहिया वाहन से धुआं निकलने का इशारा किया। वाहन रुकने पर वाहन के अन्दर रखा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। कैंट थाना क्षेत्र के सर्राफ रेजिडेंसी निवासी आदित्य ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह चार पहिया से गीडा की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक चालक को इशारा किए कि वाहन के इंजन से धुआं निकल रहा है। वाहन साइड कर चालक और मैं वाहन से नीचे उतरा तभी एक युवक बोनट खोलकर देखने को कहा। जब हम दोनों बोनट खोलकर देखने लगे। मौका देखकर उचक्का कार में रखा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक व अन्य सामान था। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.