सहारनपुर, जुलाई 18 -- नागल/गागलहेड़ी। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे भोले के भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भक्त सुन्दर झांकियों के साथ भोले बाबा के जयकारे करते हुए गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है। गुरुवार को कावड़ मार्ग पर भोले के भक्तों का एक सैलाब सा दिखाई दिया। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं व पुरुष अपनी ही धुन में चले जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा में इस बार नन्हें कांवड़ियों की संख्या भी ज्यादा दिखाई दे रही है। प्रशासन भी कांवड़ यात्रा को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। जगह सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। दो पहिया वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचाव को लगातार आराम से चलने के निर्देश दिये जा रहे है। थाना प्रभारी विनोद कुमार लगातार कावड़ मार्ग पर भ्रमण कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.