मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। गोकुलदास गर्ल्स कॉलेज में पांच दिवसीय गाइडिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के तीसरे दिन प्राचार्या डॉ. चारू मेहरोत्रा ने कहा कि शिक्षक के रूप में, हमारा जीवन भी इस कैंप की तरह ही चुनौतियों से भरा होगा। जैसे आज हम धूप और थकान की परवाह किए बिना अपनी टोली को जिताने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक वैसे ही कल हमें समाज में अज्ञानता के अंधेरे को दूर करने के लिए जूझना होगा। जिला संगठन आयुक्त गाइड मोनिका कुमारी ने फ्लैग होस्टिंग, गांठबंधन, झंडो की जानकारी, दैनिक कार्यक्रम, प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा आदि का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो़ एकता भाटिया ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...