अमरोहा, मार्च 19 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सेंटर मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित पेंशन योजना, वन स्टाप सेंटर समेत चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं की जानकारी दी। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 1076 की जानकारी भी दी गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल श्रम रोकने के लिए सभी को जागरूक किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्री आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.