मधुबनी, जनवरी 3 -- झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम गांव में शुक्रवार की रात बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। अपराधियों ने बारी-बारी से तीन बंद घरों को अपना निशाना बनाया और वहां से लाखों की संपत्ति समेट ली। वहीं, चौथे घर में चोरी का प्रयास करते समय गृहस्वामी की सजगता के कारण अपराधी भागने में सफल रहे। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सबसे पहले उन घरों को निशाना बनाया जिनके मालिक सपरिवार गांव से बाहर रहते हैं। इनमें नेपाल में रह रहे बमबम झा, पटना में रह रहे बटोही झा और हरियाणा के फरीदाबाद में रह रहे बिजेंद्र झा के बंद घर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बमबम झा के तीन कमरों, बटोही झा के चार कमरों और बिजेंद्र झा के तीन कमरों के ताले तोड़कर प्रवेश किया। चोरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.