संभल, फरवरी 12 -- संभल के गांव हाजीबेड़ा की रजनी चाहल और सैदपुर जसकोली की सरिता सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान बना चुकी हैं। हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता सिंह ने न केवल गुजरात गुजरात नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भी प्रतिभाग किया। 2017 में सरिता ने नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं कुश्ती खिलाड़ी रजनी चाहल भारत केसरी, उत्तर प्रदेश केसरी और जीजाबाई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। 2009 से 2022 तक 32 मेडल भी अपने नाम कर चुकी हैं और यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर सेवा दे रही हैं। हाजीबेड़ा गांव की रजनी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कुश्ती के अखाड़े में परचम लहराया है। भारत केसरी, उत्तर प्रदेश केसरी और जीजाबाई अवॉर्ड जैसी उपाधियां अपने नाम कर चुकी रजनी 2009 से 2022 तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 32 पद...