कन्नौज, अक्टूबर 11 -- कन्नौज,संवाददाता। सपा कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी के संस्थापक/पद्यमविभूषण से सम्मानित स्व.मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। आचार्य ने विधि-विधान पूर्वक हवन-पूजन कराया। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया। पार्टी कार्यालय पर तृतीय पुण्यतिथि पर कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन के साथ हुई। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में किसी पार्टी का ऐसा कोई नेता नहीं है, जो कि नेताजी के नाम से विख्यात हो। उनको सभी पार्टियों के लोग नेताजी के नाम से पुकारते थे। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। सैफई जैसे छोटे गांव से निकलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.