हरदोई, नवम्बर 24 -- माधौगंज। कुरसठ नगर के निवासी रिटायर शिक्षक और समाजसेवी जगदीश प्रसाद त्यागी का रविवार रात इलाज के दौरान निधन हो गया। सोमवार को लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के लोगों ने बताया कि अंतिम संस्कार नगर में होगा। उन्होंने पूरा जीवन जनहित में कार्य किए। संघर्ष कर गांव की जनसंख्या कम होते हुए नगर की पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही चेयरमैन प्रतिनिधि के तौर पर नगर के विकास कार्य कराए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमेशा लड़ाई लड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...