मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन सप्ताह पूर्व अगवा इंटर की छात्रा को पुलिस ने बुधवार को गोरौल चौक से बरामद कर लिया। मामले में उसके पिता ने केस दर्ज कराया था। इसमें चार युवकों को नामजद किया था। अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि अपहृत छात्रा को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही थी। बुधवार को जानकारी मिली कि छात्रा गोरौल चौक पर कहीं जाने के लिए गाड़ी पकड़ने को खड़ी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर बयान कराने के लिए कोर्ट में प्रस्तुत किया। इस मामले में थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव निवासी मनीष कुमार, रंजीत सिंह सहित चार लोगों को नामजद किया गया था। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि छात्रा के बयान के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.