अमरोहा, अक्टूबर 10 -- अमरोहा। पशुपालन विभाग के संयोजन में गांव सिरसा मनिहार में शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर लगाया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि गन्ना समिति अमरोहा के चेयरमैन कमल चौधरी ने किया। बताया कि सरकार पशुपालकों की आय दोगुनी करने को प्रतिबद्ध है। इस दिशा में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। विशिष्ट अतिथि सीवीओ डा. आभा दत्त ने पशुपालकों को नंद बाबा दुग्ध मिशन, पशुधन बीमा, 1962 पशु एंबुलेंस सेवा एवं पशुओं में टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. निलय कुमार ने पशुओं में बांझपन, पशुपोषण एवं पशुप्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर में 367 पशुओं की पशु चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, कृमिनाशक दवापान किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान हरकेश, पशुधन प्रसार अधिकारी लोकेंद्र सिंह, अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.