बस्ती, नवम्बर 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिलेभर में सोमवार को मिशन शक्ति फेज पांच के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान साइबर जागरूकता के साथ ही नए नियमों की जानकारी दी गई। महिला थाना मिशन शक्ति टीम ने एसएचओ डॉ. शालिनी सिंह ने महिला अस्पताल, रोडवेज और गांधीनगर क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली ने सराय घाट में महिला सुरक्षा पर संवाद कार्यक्रम किया। थाना लालगंज की टीम ने आदर्श बीएल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कम्हरिया सिल्लो में छात्राओं को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। थाना कप्तानगंज ने वायरलेस चौराहा और कस्बा कप्तानगंज में जागरूकता अभियान चलाया। इसी क्रम में थाना कलवारी की टीम ने ग्राम माझा कला, थाना हरैया ने कस्बा हर्रैया में जागरूकता अभियान चलाया। थाना नगर ने ग्लोबल पब्लिक स्कूल, थ...