शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरदरा के मजरा केशवपुर गोटिया में पिछले करीब 10 वर्षों से किसी भी प्रकार के विकास कार्य न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर शीघ्र विकास कार्य कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की गलियों की हालत बेहद खराब है। नालियों का निर्माण न होने के कारण गंदा पानी गलियों में भरा रहता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। विशेषकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के स्कूल जाते समय कीचड़ और गंदे पानी से उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.