एटा, नवम्बर 17 -- गांव लाखापुर के पास नीलगाय बाइक से टकरा गई। बाइकसवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना मलावन के गांव कुंवरपुर नगरिया निवासी विनीता (36) पत्नी सत्यभान सिंह सोमवार की देर शाम बाइक पर बैठकर गोलाकुंआ से गांव लौट रही थी। थाना मलावन के गांव लाखापुर के पास पहुंचे। वही पर नीलगाय अचानक से आई और बाइक से टकरा गई। महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...