संभल, मार्च 23 -- चंदौसी। थाना कुढफतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रतनपुर में पुलिस चौकी की स्थापना की जा रही है। रविवार को थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस चौकी निर्माण की नींव रखकर निर्माण कार्य शुरू कराया। कुढफतेहगढ़ थाना क्षेत्र में रीठ, रहोली, छावड़ा और रतनपुर में चार पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं। रविवार को गांव रतनपुर में एसपी केके बिश्नोई, चौकी इंचार्ज करवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सतीश मिश्रा, ग्राम प्रधान सुमन यादव, छाबड़ा मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव यजमान के रूप में शामिल रहे और हवन में आहुति दीं। पूजन कार्य पुरोहित विनोद शर्मा ने कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुमन यादव, रामप्रकाश यादव, रामवीर सिंह यादव,सतीश चंद्र शर्मा, अजयपाल सिंह यादव, लकी मिश्रा, पूरन सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.