एटा, सितम्बर 24 -- मंगलवार की देरशाम चालक राजेश का शव गांव में पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को देखकर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे के बाद शव बुरी तरह से जल चुका था। जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी पहुंच गए। देरशाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि थाना निधौलीकलां के गांव कुंवरपुर निवासी राजेश (35) पुत्र सुनहरी लाल कैंटर चलाते थे और चार दिन पहले घर से गए थे। इनके पास दो बेटे है। इसमें एक साल का है दूसरा बेटा छह साल का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता ने बच्चों से जल्द से जल्द घर आने का वादा किया था। मोबाइल पर भी बात होती थी। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रधान कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक सहित तीन भाई है। इसमें राजेश कैंटर चलाते थे। गांव में काफी व्यवहार था। शव पहुंचने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.