कौशाम्बी, जून 13 -- आकांक्षी ब्लॉक मंझनपुर की दो ग्राम सभाओं का डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक गांव में आरआरसी का संचालन न होने पर सचिव को नोटिस जारी किया तो दूसरे गांव में सफाई में खामी मिलने पर दोनों सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। डीपीआरओ की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप है। शुक्रवार की सुबह डीपीआरओ आकांक्षी ब्लॉक के पिंडरा सहाबनपुर व अमीनपुरपुर संवरो गांव का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। पिंडरा सहाबनपुर का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने पाया कि आरआरसी का निर्माण वर्ष 2023-24 में पूरा हो चुका है। इसके बाद भी सचिव की लापरवाही के चलते संचालन नहीं शुरू हो सका। मामले को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने सचिव रविकांत सिंह को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यहां के बाद वह अमीरपुर संवरो गांव पहुंचे। गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.