रिषिकेष, जनवरी 11 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रविवार को ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। लेकिन शहर में कई आंतरिक सड़कों पर दुकानें बंद, तो कहीं पर खुली मिली। भीड़भाड़ वाले इंद्रमणि बडोनी चौक पर पर्वतीय यात्रियों को आवाजाही के लिए पर्याप्त वाहन भी नहीं दिखे, जिसके चलते कई यात्री सवारी वाहन की कमी चलते परेशान होते दिखे। रविवार को कांग्रेस, यूकेडी और अन्य राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया था, जिसका असर रायवाला, श्यामपुर, गुमानीवाला और छिद्दरवाला के बाजार में साफ तौर दिखा। हालांकि, यहां मेडिकल स्टोर और निजी चिकित्सकों के क्लीनिक खुले रहे। शहर में क्षेत्र रोड, त्रिवेणीघाट रोड, झंडा चौक के आसपास दुकानें बंद रहीं, जबकि रेलवे रोड, तिलक रोड समेत कई मार्गों पर रोजाना की तरह दुकानें खुली दिखीं। बंद म...