बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत हिंडुली कलॉ के मजरे रनियापुर गांव में सफाई व्यवस्था धड़ाम है। नियमित साफ-सफाई न होने से नालियां चोक हैं। लोगों के घरों का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बहने के कारण लोगों को आवागमन खासा परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। चारों ओर फैली गंदगी के कारण लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार देश को साफ सुथरा बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी को लेकर सरकार पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन अभियान चला रही है। बावजूद इसके रनियापुर गांव में चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है। फैली गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। नियमित साफ-सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर साफ-सफाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.