अमरोहा, दिसम्बर 28 -- गजरौला, संवाददाता। क्षेत्र के गांव तिगरी में कई माह से गंदगी पसरी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण खुद ही सफाई करने में जुट गए। नालियां साफ कर रास्ते में हो रहे जलभराव को खत्म किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मियों की लापरवाही से गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि तिगरी गंगा धाम में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। बावजूद इसके गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। नालियां बंद होने की वजह से रास्तों में पानी भरा है। रास्तों में कीचड़ पसरी है। लोगों का निकलना तक दूभर हो गया है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग ग्रामीण कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने खुद ही सफाई क...