काशीपुर, अप्रैल 19 -- काशीपुर। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में डॉ. जगदीश चंद्र गुप्ता गोपाल चंद्र गुप्ता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा भव्या सैनी ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 9वीं रैंक हासिल की है। जैतपुर की रहने वाली भव्या का कहना है कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं। उनके पिता छत्रपाल सैनी गांव में ही छोटी सी दुकान चलाते हैं। जबकि उनकी माता मलका सैनी गृहणी हैं। डांस और पढ़ाई करने की शौकीन भव्या अपने माता-पिता और प्रधानाचार्य को अपना आदर्श मानती हैं। भव्या ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.