अल्मोड़ा, दिसम्बर 17 -- ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों का दौर जारी है। ताड़ीखेत के तौड़ा और ऐराड़ी ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही खुले स्थान पर कूड़ा फेंकने पर पांच सौ रुपये का जुर्माने का प्रस्ताव पारित हुआ। तौड़ा ग्राम सभा की प्रधान प्रेमा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार प्रत्येक ग्राम सभा में विकास योजनाओं का संचालन कर रही है। उनका लाभ आम ग्रामीण तक पहुंचना जरूरी है। ऐराड़ी प्रधान कमल सिंह कुवार्बी ने भी तमाम जानकारियां दीं। बीडीओ कल्पना बोरा और गुरमीत कौर ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान पर चर्चा हुई। गांवों को साफ सुथरा बनाए रखने पर जोर दिया। तय हुआ कि खुले में कूड़ा फेंकने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कार्यक्रम में ज्येष्...