हरिद्वार, सितम्बर 21 -- पथरी क्षेत्र के गांव मिस्सरपुर आवासीय कालोनी में लगातार हाथियों का झुंड आ रहा है। रविवार सुबह हाथियों के झुंड ने गांव मिस्सरपुर स्थित कालोनी में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों और गमलों को तोड़ा। सूचना देने के बाद भी को वन प्रभाग का कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस घटना से कॉलोनी वासियो में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों मिस्सरपुर, बहादरपुर जट, किशनपुर, गाडोवाली, पंजनहेडी, अजीतपुर, जियापोता, कटारपुर, चांदपुर, रानीमाजरा, बिशनपुर व पुरानी कुंडी में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। गंगा के उस पार जंगलो से गंगा पार कर हाथी कालोनी से होते हुये खेतों में घुस कर गन्ने की फसल का नुकसान कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...