संभल, मार्च 27 -- थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में पुलिस चौकी की स्थापना के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज विशांत मलिक ने ग्रामीणों की उपस्थिति में निर्माण कार्य की नींव रखवाई। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पांच वर्षीय बच्ची क्रांति के हाथों से नींव रखवाई गई, जिससे कार्यक्रम में विशेष धार्मिक और सामाजिक भावनाएं जुड़ गईं। यजमान के रूप में ग्रामीणों ने हवन में आहुति दी, और पुरोहित के मार्गदर्शन में विधिवत पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुमन यादव, हरिकिशन यादव, पप्पू पंडित सहित कई सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पुलिस चौकी की स्थापना को सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.