फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद ,संवाददाता। गांव भूपानी में पुलिस पार्टी पर हमला कर वर्दी फाड़कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में थाना भूपानी की टीम ने तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रोहताश उर्फ तोता और रोहित उर्फ भोला सगे भाई हैं, जबकि आकाश उर्फ लीलू उनका चाचा का बेटा है। तीनों फौज में सिपाही हैं और छुट्टी पर गांव आए हुए थे। पुलिस के मुताबिक 18 फरवरी की रात एक महिला थाना भूपानी पहुंची और शिकायत दी कि उसका पूरा परिवार बेटे की शादी में गया हुआ है। पड़ोसी उसके पति राजपाल से पुरानी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते रोहताश, आकाश, रोहित, ओमवती, महावीरी व अन्य लोग लाठी-डंडों व फरसे के साथ उनके घर पहुंचे और मारपीट की। शिकायत मिलते ही थाना भूपानी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.