एटा, जून 19 -- एटा, घर में कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगा ली। घरवालों ने जब फांसी के फन्दे पर लटका हुआ देखा तब नीचे उतार कर मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में हालत गंभीर देख चिकित्सक ने आगरा को रेफर कर दिया है। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। थाना जैथरा के गांव बमौरा निवासी आरती देवी की मंगलवार रात को घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद महिला कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। महिला के फांसी लगाते ही घरवालों के हड़कंप मच गया। लोगों की मदद से घर वालों ने महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे आगरा रेफर कर दिया। पीआई के माध्यम से नगर पुलिस को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.