फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से सोहना के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत प्रतापगढ़ से मादलपुर तक सड़क बनाई जा रही है, जिससे इस रोड से आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। प्रथम चरण में चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में इसे मादलपुर से सोहना तक विस्तार दिया जाएगा।इस योजना को चार माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बल्लभगढ़-पाली-सोहना मार्ग करीब 24 किलोमीटर लंबा है। क्षेत्र की मुख्य सड़क होने के कारण इस रोड पर वाहनों का भारी दवाब रहता है। इस कारण सुबह-शाम भारी जाम की समस्या रहती है। खासकर सोहना रोड से पाली चौक तक करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को एक से डेढ घंटे का समय लग जाता है। दूसरा मार्ग बल्लभगढ़ से गुरुग्राम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.