बलिया, अक्टूबर 9 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। रेवती थाना क्षेत्र के नवकागांव (टाड़ी) गांव में गुरुवार को फौजी का शव पहुंचते ही मातम पसर गया। दरवाजे पर अंतिम दर्शन के बाद शव को हुकुमछपरा गंगा घाट पर ले जाया गया। वहां पर सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी। इसके बाद सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि फौजी के आठ साल के बेटे तनिष्क ने दी। नवका गांव निवासी 33 वर्षीय सोनू वर्मा साल 2016 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। वर्तमान समय में उनकी पोस्टिंग पंजाब के पठानकोट में थी। वहां पर वह पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। बताया जाता है कि करीब 20 दिन पहले उकी तबियत अचानक खराब हो गयी। इसके बाद उन्हें पठानकोट के सैनिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया। हालांकि जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने 24 सितम्बर को दिल्ली रेफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.