महाराजगंज, फरवरी 2 -- सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर गगहा के सराय चौराहे पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मृत सिन्दुरिया के पिपरा कल्याण गांव की निगम पटेल पत्नी सोविन्द पटेल का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार त्रिमुहानी नदी के तट पर कर दिया। सिन्दुरिया क्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासी सोविंद अपनी पत्नी निगम पटेल, साली वंदना, साढ़ू सुनील पटेल व सास कालिंदी के साथ प्रयागराज महाकुंभ नहाने गए थे। सभी लोग रोडवेज की बस से वापस आ रहे थे। शुक्रवार की सुबह वे अभी वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहा के पास पहुंचे थे कि उनकी बस से एक दूसरी रोडवेज की बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 27 यात्री घायल हो गए। इनमें 17 की हालत गंभीर बताई गयी है। उन्हें गगहा सीए...