एटा, जनवरी 30 -- गांव नगला पट्टी में विवाहिता की मौत हो गई। दहेज की खातिर हत्या का लगा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जानकारी मिलते ही सीओ अलीगंज, स्पेशल टीमें भी मौके पर पहुंच गई और मौके का निरीक्षण किया। थाना नयागांव के गांव नगला पटटी निवासी विक्रम की शादी बीते सात मार्च माह में वर्षा (21) पुत्री सुदर्शन सिंह निवासी कछिया न्यौली थाना छिबरामऊ कन्नौज के साथ हुई थी। चचेरे भाई देवेन्द्र ने बताया कि शादी के कुछ दिनों तक मामला सही रहा। कुछ महीनों बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। दहेज देने में असमर्थता जताने पर ससुरालीजनों ने बहन का उत्पीड़न शुरू कर दिया। गुरूवार को थाना नयागांव पुलिस को सूचना मिली कि विवाहिता की हत्या कर दी है अऔर ससुरालीजन शव को छोड़कर भाग गए। जानकार...