एटा, अप्रैल 26 -- गांव दौलपुरा में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई है। ससुरालीजनों के अनुसार महिला ने जहर खा लिया। इससे महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। जिला मैनपुरी थाना भोगांव के गांव अरम सराय निवासी उमा (23) की शादी एक साल पहले आजाद निवासी दौलपुरा थाना मलावन के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ससुरारीजन विवाहिता उमा को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। ससुरालीजनों ने अनुसार रोटी मोटी-पतली बनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया है। जानकारी मिलते ही मायकेवाले भी आ गए। मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई जा रही है और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसओ मलावन रोहित राठी फोर्स के साथ प...