लातेहार, दिसम्बर 31 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को खपरताला गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को गांव के अखारा में गांव त्यौहार मनाया। जहां सबसे पहले मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा के मुख्य अनुष्ठानकर्ता फादर दिगेशवर भोकता मौजूद थे। इस त्योहार में पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। वहीं बच्चों द्वारा नाच गान का सुन्दर प्रस्तुति किया गया। उपस्थित गांव के सभी पंचों को महिलाओं द्वारा सम्मानित कर उपहार भेंट किया। इधर फादर को स्वागत नाच-नाच कर मंच तक लाया। मौके पर गांव के सरपंच सुबल, सहित मुखिया रेणुका टोप्पो, राजेश टोप्पो, तारा,प्रवीन अन्य महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.