फरीदाबाद, जनवरी 5 -- बल्लभगढ़। गांव झाड़सेतली में बाल्मीकि चौपाल को अब बाल्मीकि समाज व कोल्ही समाज की आपसी सहमति से बारात घर के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि दोनों समाज के लोग अपने सामाजिक, धार्मिक आदि कार्यक्रम को इसमें आसानी से कर सकें। अभी तक दोनों समाज के लोगों को कार्यक्रम करने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता था। इसके लिए फरीदाबाद नगर निगम ने 35 लाख रुपए का टेंडर लगाया है। गांव झाड़सेतली में अभी बाल्मीकि समाज की एक चौपाल है। जिसमें एक हॉल बना हुआ है। बाल्मीकि समाज व कोल्ही समाज ने इकट्ठे बैठकर इस चौपाल को बारात घर में विकसित करने की मांग उठाई थी। स्थानीय पार्षद मुकेश डागर ने इस मामले में पहल करते हुए दोनों समाज के लिए चौपाल की जगह बारात घर तैयार कराने का निर्णय लिया। जिसकी नगर निगम अधिकारियों से इसकी फाइल तैयार कराई। निगम अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.