गुड़गांव, दिसम्बर 4 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। द्वारका एक्सप्रेसवे के समीप स्थित गांव जहाजगढ़ का तीन एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) सीवर का गंदा पानी यमुना को प्रदूषित कर रहा है। यह स्थिति तब है, जब इस गांव में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) का सीवर शोधन संयंत्र है। यह खुलासा जीएमडीए के इंजीनियर की तरफ से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के समक्ष रखी रिपोर्ट में हुआ है। बुधवार को यमुना प्रदूषण को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इस बैठक में जीएमडीए की तरफ से बरसाती नाला नंबर दो में हो रहे प्रदूषण को लेकर एक रिपोर्ट रखी गई। रिपोर्ट में सामने आया है कि गांव जहाजगढ़ में 20 एमएलडी क्षमता का सीवर शोधन संयंत्र करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा चुका है। एक साल से यह संयंत्र तैयार है, जिसके बावजूद...