गढ़वा, मई 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार गांव-गांव शराब दुकान खोलकर झारखंड को बर्बाद कर रही है। जहां गांव में शिक्षा सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करना था वहीं झारखंडी युवाओं को नशे के दल-दल में ढकेल कर झामुमो सरकार शराबी बना रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार झारखंड का विकास नहीं बल्कि विनाश करने में लगी हुई है। गरीब जनता दिन भर मेहनत मजदूरी कर के पैसा कमाएगा और शाम में शराब पी कर खत्म कर देगा। शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सोच झारखंड के उत्थान नहीं बल्कि पतन की ओर ले जा रहा है। गांव में शराब दुकान खुलने से असमाजिक तत्वों का बोलबाला होगा। अपराध भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार छात्रों युवाओं को टेक्...