बिहारशरीफ, नवम्बर 4 -- नगरनौसा प्रखंड के कई गांवों में चलाया गया जागरूकता अभियान फोटो : नगरनौसा जीविका-नगरनौसा के भोभी में मेहंदी लगाकर लोगों को जागरूक करतीं महिलाएं। नगरनौसा, निज संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रखंड के कई गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। रंगोली व मेहंदी के माध्यम से लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। भोभी के एकता जीविका संकुल संघ की जीविका दीदियों ने रैली भी निकाली। घर-घर जाकर छह नवंबर को मतदान करने के संकल्प दिलाया। लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। दीदियों ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत है। इसलिए सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.