कन्नौज, मार्च 9 -- कन्नौज। अपना दल एस की मासिक बैठक समीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए गांव-गांव भ्रमण करें और जनता के बीच पार्टी की नीतियों का बखान करें। जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र कटियार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। ताकि पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय भी नजदीक आ गया है। चुनाव पर फोकस करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर प्रदेश सचिव दिग्विजय कटियार, जिला उपाध्यक्ष वीपी कटियार, विपिन कटियार, शिवप्रकाश सिंह, अजय पटेल, फैमुद्दीन, आजम खान, शिवनाथ सिंह भदौरिया, रामजीवन राजपूत, अजय कटियार, डॉ.फजील मोहम्मद, अवनीश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.