गढ़वा, दिसम्बर 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। क्षत्रियों के पराक्रम और देश के लिए मर मिटने की उनकी ऐतिहासिक जज्बा और प्रेरणादाई आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और उस संस्कार से क्षत्रिय समाज को जोड़ने का महान कार्य गढ़वा की धरती पर किया जा रहा है। इसके लिए 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता महामिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इसकी सफलता के लिए क्षत्रिय समाज के लोग गांव- गांव में जनसंपर्क कर रहे हैं और क्षत्रियों को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रण पत्र प्रदान कर रहे हैं। रविवार को नगर गढ़, भोजपुर गढ़ सहित आसपास के कई गांवों में आमंत्रण पत्र बांटा गया। इसके पूर्व बलीगढ़, हरिहरपुर, दारिदह, रपुरा, केतार, गम्हरिया, बीजडीह, चंडी, सिंहपुर, खैरवा सहित अन्य गांवों में आमंत्रण पत्र बांटा गया। जनसंपर्क अभियान में चुन्नू सिंह, डीएन सिं...