फरीदाबाद, जनवरी 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने की। उन्होंने गांव एवं शहरी क्षेत्रों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक सोलर पैनल स्थापित कराने पर जोर दिया गया।एडीसी सतबीर मान ने बताया कि यह योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके तहत नागरिकों को सस्ती, स्वच्छ एवं स्थायी ऊर्जा उपलब्ध कराई जा रही है। योजना में केंद्र सरकार की सब्सिडी के लिए आय की कोई सीमा नहीं है, जबकि राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी के लिए निर्धारित आय एवं वार्षिक बिजली खपत का मानदंड है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरीदाबाद जैसे शहरी जिले में अधिकांश उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की सब्सिडी का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा ...