रांची, सितम्बर 16 -- तोरपा, प्रतिनिधि। राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पाडेय सिंह ने सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक सुदीप गुडिया के साथ मंगलवार को तोरपा प्रखंड के कोचा गांव में समारोहपूर्वक समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट गांव का उदघाटन किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडे ने कहा कि सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। महिलाएं ही समाज कें विकास को गति दे सकती हैं। उन्होंने कहा कोचा जैसे पिछड़े गांव को महिलाएं प्रगति की राह पर ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खूंटी ने झारखंड को पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाएं पारंपरिक तरीके से खेती करें, पर उसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करें। इससे मेहनत भी कम होती और आमदनी में भी इजाफा होता है। सोलर पंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.