संभल, फरवरी 9 -- बहजोई विकासखंड के गांव चंदनकटी मौजा की मुख्य सड़क इन दिनों जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और नालियों की लंबे समय से सफाई न किए जाने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है। इससे न केवल गांव के लोगों बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले आसपास के दर्जनों गांवों के राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य मार्ग पर न तो नाले का निर्माण कराया गया है और न ही पहले से बनी नालियों की नियमित सफाई होती है। जिसकी वजह से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन जाती है। सड़क पर भरे पानी के कारण पैदल निकलना दूभर हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। आए दिन बाइक फिसलने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और उनके कप...