पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मरीजों को ससमय एंबुलेंस नहीं मिल पाता है। इसके कारण उन्हे ज्यादा राशि देकर निजी एंबुलेंस या निजी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचना पड़ता है। मरीजों को निजी गाड़ी या एंबुलेंस बुक करके अस्पताल आने पर 2000 से 3000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यह खर्च सामान्य परिवार के लिए बड़ा दबाव है। जिले में फिलवक्त करीब एक लाख की आबादी पर एक एंबुलेंस उपलब्ध है। इसके कारण पलामू के ग्रामीण क्षेत्र में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाता है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में मरीज सोनमती ने बताया कि एंबुलेंस बुलाने पर अक्सर देर से आने की समस्या है। इससे मरीज की स्थिति बिगड़ने लगती है। स्थितियों को और बेहतर करने की जरूरत है ताकि विकट पर स्थिति में जल्द से जल्द एम्बुलेंस पहुंच सके। एक अन्य मरीज संतोष के अनुसार शहर में आसानी से एम्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.