लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- बीते दो दिनों से जमुनहा गांव के पास तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के चारों तरफ घूमते तेंदुए को देखने के बाद लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। मझगई वन रेंज के जमुनहा गांव के उत्तर यहां के प्रमोद यादव एडवोकेट के खाली खेत के पास रविवार रात करीब नौ बजे तेंदुआ दिखाई दिया। गांववालों ने वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद सोमवार रात करीब ढाई बजे गांव के पूरब दीनबंधु के खेत में सियार के चीख सुनकर गांव के कुत्ते भौंकने लगे। टार्च की रोशनी में ग्रामीणों को तेंदुआ दिखा। ग्रामीणों ने खेत में तेंदुए के लोटने के निशान भी पाए। इसकी सूचना देने पर मझगईं रेंज से एक वाचर को मौके पर भेजा गया। फारेस्टर नरेंद्र जायसवाल ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों ...