सराईकेला, जनवरी 3 -- सरायकेला । पेसा कानुन लागू होने के बाद सरायकेला-खरसांवा जिले के ग्रामीण इलाकों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। लंबे समय से इस कानून की प्रतीक्षा कर रहे आदिवासी और ग्रामीण समाज ने इसे अपनी स्वायत्तता और अधिकारों की जीत बताया है। आज सुबह से ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण एकत्रित हुए। मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि यह कानून उन्हें अपनी जमीन, खनिज संपदा और संसाधनों पर वास्तविक नियंत्रण प्रदान करेगा। मुडकुम पंचायत के मुडकुम में ग्रामीणो ने एक बैठक आयोजित कर पेसा कानुन लागु होने पर खुशी जतायी तथा कहा कि पेसा कानून लागू होने से अब ग्राम सभाओं को व्यापक अधिकार प्राप्त हो गए हैं। अब गांव के विकास की योजनाएं, लघु वनोपज का स्वामित्...